रांची में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, 5 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई; देखें पूरा शेड्यूल

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के कई इलाकों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से केबलिंग और 11 केवी लाइन पर जरूरी काम कराया जाना है। इसके लिए अलग-अलग पावर हाउस के फीडरों में निर्धारित समय के लिए शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान लालपुर, कोकर, चुटिया और सुखदेवनगर समेत कई इलाकों में कुछ घंटों तक बिजली बंद रहने की संभावना है।

कोकर में 5 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

कोकर शहरी पावर हाउस के एचबी रोड फीडर में एलटी लाइन की केबलिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते उद्धव बाबू लेन और आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, चडरी पावर हाउस के सर्कुलर रोड फीडर में आवश्यक कार्य के चलते कुंदन टायर, ताराबाबू लेन और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

चुटिया और सुखदेवनगर में भी शटडाउन

चुटिया पावर हाउस से जुड़े कृष्णपुरी फीडर में मंगलवार को अलग-अलग समय पर शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते संबंधित इलाके में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इधर, सुखदेवनगर की काली मंदिर गली में 11 केवी रातू रोड फीडर पर काम किया जाएगा। इसके कारण इस क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में धनबाद ने मारी बाजी, रांची 27वें और जमशेदपुर 36वें स्थान पर

काम पूरा होने के बाद सामान्य होगी बिजली आपूर्ति

बिजली विभाग के इन कार्यों का उद्देश्य लाइन और केबलिंग से जुड़े जरूरी रखरखाव कार्यों को पूरा करना है। निर्धारित समय के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य किए जाने की उम्मीद है। बिजली कटौती को देखते हुए लोगों को सलाह है कि वे जरूरी काम पहले निपटा लें और बिजली से जुड़े उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करें।

Share this news

संबंधित खबरें