चतरा में खूनी संघर्ष: ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 की मौत, 4 गंभीर

Meenu | December 29, 2025 | 10:37 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,चतरा :झारखंड के चतरा जिले में रविवार देर रात भीषण हिंसा भड़क उठी। कुंदा थाना क्षेत्र के गेंदरा गांव में अपराधियों ने एक घर पर धावा बोलकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात हथियारबंद अपराधियों ने एक घर को निशाना बनाया और घर के सदस्यों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। अचानक हुए इस हमले के बाद दोनों पक्षों के बीच जोरदार झड़प हो गई। गोली लगने से दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर के लिए रवाना, राष्ट्रपति बनने के बाद शहर का पहला दौरा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

TPC उग्रवादियों के बीच आपसी विवाद बना वजह

सूत्रों के मुताबिक, यह हिंसक वारदात TPC (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) उग्रवादी संगठन से जुड़े दो सदस्यों के बीच आपसी विवाद का परिणाम है। गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और ग्रामीण सहमे हुए हैं।

इलाके में तनाव, सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना को लेकर आरोप है कि पुलिस देर रात तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची। हालांकि, सोमवार सुबह पुलिस टीम गांव पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दोहरी हत्या और गोलीबारी के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Share this news

संबंधित खबरें