मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा ट्रेजरी घोटाला: CID जांच के दायरे में राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी, बैंक खातों में लेनदेन की हो रही जांच

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में सरकारी खजाने से 26.21 लाख रुपये की कथित अवैध निकासी से जुड़े ट्रेजरी घोटाले की जांच में नया मोड़ सामने आया है। CID की जांच के दौरान झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके एक राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी गोराचांद मरांडी का नाम भी जांच के दायरे में आया है। हालांकि, जांच एजेंसी ने अभी तक उन्हें आरोपी घोषित नहीं किया है। फिलहाल उनके बैंक खाते में हुए लेनदेन की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : रामगढ़: बीएफसीएल में कार्यस्थल सुरक्षा और सम्मान को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित

DDO कोड के दुरुपयोग का आरोप

CID की प्रारंभिक जांच के अनुसार, चाईबासा एसपी कार्यालय की लेखा शाखा में तैनात आरक्षी देव नारायण मुर्मू पर DDO कोड का कथित दुरुपयोग कर सरकारी रिकॉर्ड और कंप्यूटर डेटा में हेरफेर करने का आरोप है। जांच एजेंसी के मुताबिक, इस प्रक्रिया के जरिए 26,21,717 रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए। मामले की जांच अभी जारी है।

फुटबॉलर के खाते में राशि ट्रांसफर होने का दावा

CID की जांच में यह बात सामने आई है कि मुख्य आरोपी देव नारायण मुर्मू द्वारा गोराचांद मरांडी के बैंक खाते में 1.67 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इसी वित्तीय लेनदेन के आधार पर जांच एजेंसी उनके खाते और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि संबंधित राशि किस उद्देश्य से भेजी गई थी या इस लेनदेन में फुटबॉलर की क्या भूमिका रही। इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

कई बैंक खातों की हो रही जांच

CID इस कथित घोटाले से जुड़े कई बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। एजेंसी का उद्देश्य यह पता लगाना है कि सरकारी राशि किन-किन खातों में गई और उसका उपयोग किस प्रकार किया गया। जांच एजेंसी डिजिटल रिकॉर्ड, बैंकिंग दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment