मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा सदर अस्पताल का DC ने किया औचक निरीक्षण, नए OPD भवन से लेकर इमरजेंसी तक का लिया जायजा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा :पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने चाईबासा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान सिविल सर्जन जुझार माझी समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण की शुरुआत नवनिर्मित ओपीडी भवन से की गई। DC ने पंजीकरण काउंटर, डॉक्टरों के कक्ष और ऑपरेशन थिएटर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए मरीजों को तेज और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें :पंडरा में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को मारी गोली, हालत गंभीर

इमरजेंसी वार्ड में भीड़ पर जताई चिंता

इसके बाद DC इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर इलाज और सुविधाओं का फीडबैक लिया। वार्ड में अधिक भीड़ देखकर उन्होंने चिंता जताई और अधिकारियों को तुरंत भीड़ प्रबंधन सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इमरजेंसी सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान DC ने अस्पताल के ब्लड बैंक का भी जायजा लिया और रक्त की उपलब्धता एवं सप्लाई सिस्टम को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल कैंटीन की साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

व्यवस्था संतोषजनक, लेकिन सुधार जरूरी

निरीक्षण के बाद DC ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को कुल मिलाकर संतोषजनक बताया, लेकिन कुछ जरूरी सुधारों की आवश्यकता भी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कमियों को जल्द से जल्द दूर किया जाए।

“लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

DC ने साफ कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।

https://samacharpost.live/2026/04/ranchi-pandara-otc-ground-bhargav-singh-shot-bike-borne-criminals-land-dispute/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment