मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पोस्ता खेती नष्ट, एक गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा :झारखंड के चाईबासा जिले में पुलिस ने अवैध नशीली फसल के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बंदगांव थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पोस्ता की अवैध खेती नष्ट की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम इटी विरदा, केराबासा और जलमय के जंगलों में अवैध पोस्ता की खेती की जा रही है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर SOP का पालन करते हुए छापामारी टीम गठित की गई और तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।

यह भी पढ़ें :मुंगेर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो मासूम बच्चों को छोड़ गई

कई एकड़ में फैली अवैध खेती नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

छापामारी टीम ने तीनों गांवों में पहुंचकर अवैध खेती का निरीक्षण किया और उसे नष्ट कर दिया। इटी विरदा में करीब 2 एकड़, केराबासा में लगभग 15 डिसमिल और जलमय में करीब 3 एकड़ की अवैध खेती को नष्ट कर दिया गया । भूमि पर पोस्ता की खेती पाई गई। इस संबंध में अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जिठुवा कोंगाडी (55 वर्ष) को गिरफ्तार किया। वह जलमय क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

टीम ने निभाई अहम भूमिका

इस अभियान में थाना प्रभारी और पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

https://samacharpost.live/2026/02/kasim-bazar-mandal-tola-reena-devi-atmahatya-maamla/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment