मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा में बंद कमरे से नवविवाहिता का सड़ा-गला शव बरामद, पति फरार; हत्या की आशंका में जांच तेज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र के सोसोपी गांव में 19 वर्षीय नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में बंद कमरे से सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घटना के बाद से मृतका का पति फरार है। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतका की पहचान लक्ष्मी सिरका के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बचपन में माता-पिता के निधन के बाद उनका पालन-पोषण रिश्तेदारों ने किया था। करीब एक वर्ष पहले उन्होंने सोसोपी गांव निवासी सोमा बारजो से प्रेम विवाह किया था और दोनों गांव में साथ रह रहे थे।

यह भी पढ़ें : Breaking: हजारीबाग में CISF की पहली बड़ी कार्रवाई, चार ट्रकों में लदा अवैध कोयला जब्त

कमरे में मिला तीन दिन पुराना शव

मृतका के चाचा लादुरा सिरका ने आरोप लगाया कि सोमा बारजो ने लक्ष्मी की हत्या कर शव को घर के कमरे में बंद कर दिया और फरार हो गया। गुरुवार को जब मायके पक्ष के लोग लक्ष्मी से मिलने पहुंचे तो काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कमरे की जांच करने पर अंदर लक्ष्मी का शव मिला, जो काफी हद तक सड़-गल चुका था।

अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने से पहले गांव के कुछ लोग शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिलने पर नोवामुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

नोवामुंडी थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और फरार पति की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment