मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साहिबगंज में पीएम आवास के नाम पर वसूली का आरोप, पंचायत सचिव पर ग्रामीणों का आक्रोश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, साहिबगंज: जिले के बोरियो प्रखंड की बिचपुरा पंचायत में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पंचायत सचिव आशा कुमारी पर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। रंगमटिया गांव के कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पीएम आवास योजना में नाम जोड़ने के बदले प्रति व्यक्ति करीब एक हजार रुपये वसूले गए, लेकिन अब तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि बिना पैसे कोई काम नहीं होता, जिससे योजनाओं की पारदर्शिता प्रभावित हो रही है।

पात्रों को नहीं, अपात्रों को मिला लाभ!

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कई योग्य लाभुक अब भी योजना से वंचित हैं, जबकि कथित रूप से संपन्न और अपात्र लोगों को इसका फायदा दिया गया। एक ही परिवार के कई सदस्यों को लाभ देने और पक्के मकान व ट्रैक्टर रखने वालों को भी सूची में शामिल करने की शिकायतें सामने आई हैं। गांव की एक वृद्ध महिला ने आरोप लगाया कि उनके पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दो हजार रुपये लिए गए, लेकिन आज तक दस्तावेज जारी नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कई मामलों में इसी तरह की शिकायतें हैं।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में बड़ी साइबर ठगी: एयर एंबुलेंस के नाम पर 8 लाख वसूले, इलाज में देरी से मरीज की मौत

मनरेगा में कमीशनखोरी का भी आरोप

ग्रामीणों ने मनरेगा योजना में 4 से 6 प्रतिशत तक कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इससे मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल रहा और उन्हें पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मामले को लेकर बोरियो प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी नागेश्वर साव ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच सके।

https://samacharpost.live/2026/04/jamshedpur-air-ambulance-cyber-fraud-8-lakh-patient-death/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment