मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो में देवर-भाभी पर जानलेवा हमला, कुत्ते को टहलाने निकले युवक पर पीछे से किया वार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के वास्तु विहार में देवर-भाभी पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों ने थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गौतम सिंह अपने कुत्ते को टहलाने के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने धमकी देने के बाद गौतम पर पीछे से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : बोकारो में चोरी की वारदातों का खुलासा, जेवरात और मोबाइल के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

शोर सुनकर पहुंची भाभी, उनके साथ भी मारपीट

हमले के दौरान गौतम के शोर मचाने पर उनकी भाभी मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद दोनों किसी तरह थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के साथ घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment