बोकारो में आधी रात तक चला एंटी क्राइम अभियान, संदिग्ध वाहनों और लोगों की हुई जांच

Rupa Kumari | July 4, 2026 | 12:01 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने शुक्रवार देर रात व्यापक एंटी क्राइम अभियान चलाया। एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर सिटी डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष बाइक पेट्रोलिंग और जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारियों और पुलिस बल ने संवेदनशील क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, अड्डेबाजी वाले इलाकों तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन जांच अभियान चलाया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी लेने के साथ-साथ एंटी क्राइम चेकिंग, ड्रंक एंड ड्राइव जांच और यातायात नियमों के अनुपालन की भी पड़ताल की।

अपराधियों पर नजर, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

पुलिस अधिकारियों ने देर रात तक विभिन्न मार्गों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की। इस दौरान कई वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों की पहचान कर उन पर प्रभावी कार्रवाई करना था।

यह भी पढ़ें: नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

लोगों से सहयोग की अपील

सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और यातायात नियमों का पालन करें। इस अभियान के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this news

संबंधित खबरें