मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो के जोनल IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को दिए जाने वाले पुलिस पदकों की घोषणा कर दी है। इस सूची में झारखंड के बोकारो जोनल आईजी आईपीएस शैलेंद्र कुमार सिन्हा को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा झारखंड के पुलिस विभाग से जुड़े अन्य अधिकारियों और कर्मियों को भी सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें : MMDR Amendment Bill: हेमंत सोरेन ने राहुल गांधी से मांगा समर्थन, झारखंड के राजस्व और राज्यों के अधिकार पर जताई चिंता

शैलेंद्र कुमार सिन्हा को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक

गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची के अनुसार बोकारो के जोनल आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को पुलिस सेवा में उनके योगदान के लिए विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक दिया गया है। यह सम्मान पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और लंबे समय से किए गए योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

देशभर के 961 पुलिसकर्मियों को पदक

केंद्रीय गृह मंत्रालय की सूची के मुताबिक इस वर्ष देशभर के 961 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में पदक प्रदान किए गए हैं। इनमें 272 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पदक, 83 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, 606 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक शामिल हैं।

झारखंड के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक

झारखंड से सराहनीय सेवा के लिए जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के नाम सूची में शामिल हैं, उनमें सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार राय, सिपाही औरंगजेब खान, सिपाही संजय कुमार सिंह, सिपाही पुरण बहादुर सिंह, सिपाही नन्द किशोर महतो, हवलदार योगेंद्र कुमार दास, सिपाही अनिता तिर्की शामिल हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा सम्मान

पुलिस पदकों की घोषणा हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की जाती है। इस बार भी देशभर में पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मियों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया है। बोकारो के जोनल आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिलना झारखंड पुलिस के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment