मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो में पूरी रात चला ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान, DSP ने रात्रि गश्ती का किया औचक निरीक्षण

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : जिले में सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने रविवार रात से सोमवार सुबह तक ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर की गई। इस दौरान डीएसपी ने चास थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती, टाइगर मोबाइल और रक्षक राइडर्स की सक्रियता का भी औचक निरीक्षण किया।

संवेदनशील इलाकों में QR कोड स्कैन कर गश्ती के निर्देश

अभियान के दौरान एसपी नाथू सिंह मीणा और एएसपी वेदांत शंकर ने गश्ती दल और रक्षक राइडर्स को कई निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों से थाना क्षेत्र के संवेदनशील और चिन्हित स्थानों के साथ बैंक-एटीएम, आवासीय क्षेत्रों, सुनसान इलाकों तथा पूर्व में चोरी की घटनाओं से प्रभावित स्थानों पर लगातार गश्त करने को कहा गया। पुलिस ने गश्ती के दौरान QR कोड स्कैनिंग के जरिए निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि रात में अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों की पहचान और उनके बाहर निकलने के उद्देश्य के बारे में पूछताछ की जाए, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

नशाखोरी, जुआ और बाइक स्टंट पर भी सख्ती

एसपी के निर्देश पर ड्रिंक एंड ड्राइव के अलावा अड्डेबाजी, नशाखोरी, जुआ और बाइक स्टंट के खिलाफ भी कार्रवाई तेज करने को कहा गया है। राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित होटल और ढाबों में शराब की बिक्री व सेवन पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है।पुलिस अधीक्षक ने आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना की स्थिति में संबंधित गश्ती दल की जिम्मेदारी तय की जाएगी। ऐसे में सभी गश्ती दलों को सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने को कहा गया है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment