मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मेदिनीनगर में काली मंदिर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

--Advertisment--

  • रेड़मा इलाके में मिला शव, पहचान रंजन माली के रूप में हुई; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : पलामू के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र स्थित रेड़मा काली मंदिर के समीप गुरुवार शाम एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

युवक की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रंजन माली के रूप में हुई है। वह गल्लू माली का पुत्र था। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच (MMCH) भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: पलामू में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, धारदार हथियार के हमले में 8 माह के मासूम की मौत

कई एंगल से जांच जारी

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक नशे का आदी प्रतीत होता था, हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच अधिकारी जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment