मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में Blinkit राइडर्स की हड़ताल, पेआउट बढ़ाने और नई भुगतान व्यवस्था का विरोध

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : राजधानी रांची के कांके रोड स्थित ब्रह्मचारी नगर में शनिवार को Blinkit के डिलीवरी राइडर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर उतर आए। राइडर्स ने कंपनी की भुगतान व्यवस्था और कार्य परिस्थितियों के विरोध में प्रदर्शन शुरू किया। उनका कहना है कि लंबे समय से पेआउट बढ़ाने और काम की शर्तों में सुधार की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। प्रदर्शन कर रहे राइडर्स का कहना है कि उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर कई बार फ्लीट कोच से बातचीत की, लेकिन उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : PMC कर्मचारियों की हड़ताल से पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, शहरभर में लगे कचरे के ढेर

नई भुगतान व्यवस्था से आय घटने का आरोप

डिलीवरी पार्टनर्स का आरोप है कि कंपनी की नई भुगतान व्यवस्था और डिलीवरी एरिया में बदलाव के बाद उनकी आमदनी में काफी कमी आई है। उनका कहना है कि पहले की तुलना में अब प्रति डिलीवरी मिलने वाला भुगतान कम हो गया है, जबकि पेट्रोल और अन्य दैनिक खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। राइडर्स का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है और इसलिए कंपनी को अपनी भुगतान नीति पर पुनर्विचार करना चाहिए।

कंपनी से जल्द समाधान की मांग

प्रदर्शनकारी राइडर्स ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से पेआउट में हुई कटौती और एरिया बदलाव के फैसले की समीक्षा करने की मांग की है। उनका कहना है कि उचित भुगतान और बेहतर कार्य व्यवस्था मिलने तक उनका विरोध जारी रहेगा।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment