मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में पुलिस की हुई तलाशी! सोनू-मोनू गैंग के ठिकाने पर पहुंचे जवानों को गुर्गों ने रोका

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार में कथित तौर पर सोनू-मोनू गैंग के ठिकाने पर जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम को उस समय अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा, जब गैंग से जुड़े लोगों ने पुलिसकर्मियों को ही अंदर जाने से रोक दिया। इतना ही नहीं, अंदर प्रवेश से पहले पुलिसकर्मियों की तलाशी भी ली गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें :जामताड़ा में ‘मंईयां सम्मान योजना’ में बड़ा फर्जीवाड़ा, BDO जांच में चौंकाने वाले खुलासे

सरपंच पति पर फायरिंग मामले की जांच में पहुंची थी पुलिस

जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम सरपंच पति पर हुई फायरिंग की घटना की जांच के सिलसिले में सोनू-मोनू गैंग के ठिकाने पर पहुंची थी। इसी दौरान गैंग के गुर्गों ने पुलिस को रोक लिया और कथित तौर पर कहा कि तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा।

पुलिसकर्मियों की ली गई तलाशी

वायरल वीडियो में कुछ लोग पुलिसकर्मियों की जांच करते और पूरी घटना की रिकॉर्डिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यह भी सुनाई दे रहा है कि कहा जा रहा है, “जितने लोगों की तलाशी हुई है, उतने ही अंदर जाएंगे।” बताया जा रहा है कि सबसे पहले हाथीदह थाना अध्यक्ष रंजन कुमार की तलाशी ली गई। वहीं पंचमहला थानाध्यक्ष कुंदन कुमार का भी वीडियो बनाया गया।

बिना वारंट पहुंचने की चर्चा

सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम कथित तौर पर बिना वारंट के गैंग के ठिकाने पर पहुंची थी। हालांकि इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद अब बिहार की कानून व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई के तरीके पर बहस तेज हो गई है।

https://samacharpost.live/2026/05/jamtara-maiya-samman-yojana-fake-documents-scam/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment