मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भोपाल-धनबाद के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, यात्रियों को बड़ी सुविधा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : भारतीय रेलवे ने भोपाल और धनबाद के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन (11631/11632) चलाने की मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन शुरू होने के बाद झारखंड के कोयलांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश के बीच सीधी रेल सेवा उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और सफर आसान होगा।

ट्रेन का शेड्यूल

भोपाल से धनबाद रात 8:55 बजे रवाना, अगले दिन सुबह 8:30 बजे धनबाद पहुंचेगी। ट्रेन सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी। धनबाद से भोपाल सुबह 7:20 बजे रवाना, शाम 7:00 बजे भोपाल पहुंचेगी। ट्रेन रविवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी।

यह भी पढ़ें: झारखंड में सोना-चांदी के दाम बढ़े, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा रेट

रास्ते में प्रमुख स्टेशन और सुविधा

ट्रेन रास्ते में सिंगरौली, चोपन, रेनुकूट, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, बरकाकाना, रांची रोड, बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इससे कोयला उद्योग से जुड़े कर्मचारी, व्यापारी, छात्र और नौकरीपेशा यात्री आसानी से सफर कर सकेंगे। रेलवे ने बताया कि ट्रेन में आधुनिक ICF कोच होंगे और इसका मेंटेनेंस भोपाल में किया जाएगा। शुरुआत में इसे विशेष ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा और बाद में नियमित सेवा में शामिल किया जाएगा।

https://samacharpost.live/2025/12/ranchi-jharkhand-gold-silver-rate-today/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment