मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

एशियन गेम्स 2026: भारत ने चीनी ताइपे को 37-21 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंची टीम

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने ग्रुप चरण के अपने अंतिम मुकाबले में चीनी ताइपे को 37-21 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप-ए में अपना अभियान अजेय रहते हुए समाप्त किया और सेमीफाइनल में जगह पक्की की। भारत ने पूरे मुकाबले में आक्रामक रेडिंग के साथ मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया। टीम ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और चीनी ताइपे को लगातार दबाव में रखा।

ग्रुप में लगातार चौथी जीत

भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2026 के पुरुष कबड्डी मुकाबलों में शानदार शुरुआत की थी। भारत ने पहले जापान, फिर दक्षिण कोरिया और उसके बाद बांग्लादेश को हराया था। चीनी ताइपे के खिलाफ जीत के साथ टीम ने ग्रुप चरण में चारों मुकाबले जीतकर अपना अभियान पूरा किया। ग्रुप चरण में लगातार जीत के बाद भारतीय टीम अब नॉकआउट दौर में उतरने के लिए तैयार है। पुरुष कबड्डी के सेमीफाइनल मुकाबले 25 सितंबर को खेले जाएंगे।

झारखंड के बिपिन कुमार सिंह भी टीम के साथ

इस उपलब्धि में झारखंड के लिए भी खास जुड़ाव है। झारखंड के इंटरनेशनल टेक्निकल ऑफिशियल बिपिन कुमार सिंह भारतीय कबड्डी टीम के साथ तकनीकी भूमिका में मौजूद हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे बिपिन की मौजूदगी झारखंड के खेल जगत के लिए भी महत्वपूर्ण है।

अब सेमीफाइनल पर नजर

चीनी ताइपे के खिलाफ जीत के बाद भारतीय पुरुष टीम की नजर अब सेमीफाइनल मुकाबले पर है। एशियन गेम्स में भारत पुरुष कबड्डी का गत चैंपियन है और टीम इस बार भी खिताब की रक्षा के अभियान में आगे बढ़ रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment