मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बहरागोड़ा के योग्य स्कूलों को प्लस टू और हाईस्कूल में अपग्रेड करने की मांग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,बहरागोड़ा : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जारी स्कूल उत्क्रमण सूची में बहरागोड़ा प्रखंड की अनदेखी पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र भेजकर क्षेत्र के योग्य स्कूलों को इसी शैक्षणिक सत्र में अपग्रेड करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : एलबी सिंह की पत्नी ने ईडी से मांगा 10 दिनों का समय, 20 अगस्त को नहीं हुईं पेश

सात स्कूलों को प्लस टू का दर्जा देने की मांग

डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने बहरागोड़ा क्षेत्र के सात हाईस्कूलों को प्लस टू स्कूल में अपग्रेड करने की मांग की है। इनमें एसएस हिंदी हाईस्कूल गंडानाटा, केवी हाईस्कूल गामारिया, कैमी हिंदी हाईस्कूल कैमी, केडी हाईस्कूल कुमारडूवी, गुहियापाल ओड़िया हाईस्कूल, सीडीएन हाईस्कूल पाचांडो और गुड़ाबांदा का आदिवासी हाईस्कूल बेनागाड़िया शामिल हैं।

तीन मध्य विद्यालयों को हाईस्कूल बनाने की मांग

इसके अलावा उन्होंने वर्ष 1967 से संचालित पांचरूलिया ओड़िया मध्य विद्यालय, खईरापाल ओड़िया मध्य विद्यालय और आसिंगी ओड़िया मध्य विद्यालय को हाईस्कूल का दर्जा देने की मांग की है। डॉ. षाड़ंगी ने इस मांग के समर्थन में वर्ष 2016 में तत्कालीन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास की ओर से की गई घोषणा का भी हवाला दिया है। डॉ. षाड़ंगी का कहना है कि इन स्कूलों के उत्क्रमण से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए दूर के स्कूलों में जाने की मजबूरी कम होगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के हित में इसी शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का उत्क्रमण करने का आग्रह किया है।

अधिकारियों को भेजी पत्र की प्रतियां

शिक्षा विभाग के सचिव को भेजे गए पत्र की प्रतियां मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, संबंधित उपायुक्तों और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों को भी भेजी गई हैं। अब क्षेत्र के लोगों की नजर शिक्षा विभाग के स्तर पर होने वाली आगामी कार्रवाई पर है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment