बांग्लादेश में दीपू दास की हत्या का धनबाद में विरोध, विहिप और बजरंग दल ने फूंका पुतला

Rupa Kumari | December 24, 2025 | 02:44 PM IST
  • रणधीर वर्मा चौक पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

Samachar Post डेस्क, रांची : बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू दास की हत्या के विरोध में बुधवार को धनबाद में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे।

हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों और हत्या के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और विरोध दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें: पीएम आवास योजना की किस्त के बदले रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

सरकार पर कार्रवाई न करने का आरोप

कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक चौरसिया और द्वारिका तिवारी ने की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन वहां की सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

हत्यारों पर सख्त कार्रवाई की मांग

प्रदर्शनकारियों ने दीपू दास की हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि हालात में सुधार नहीं हुआ तो देशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ अपना गहरा आक्रोश व्यक्त किया।

Share this news

संबंधित खबरें