मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बड़हरवा सीओ को नहीं मिला सरकारी आवास, पूर्व अधिकारी ने ताला लगा रखा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, साहिबगंज: बड़हरवा अंचल में पदस्थापित अंचलाधिकारी (सीओ) अनोज कुमार अब तक सरकारी आवास नहीं मिलने से परेशान हैं। उन्हें एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आवास उपलब्ध नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार, पूर्व अंचलाधिकारी रामजी वर्मा ने अपना आवास खाली नहीं किया और उस पर ताला लगा रखा है, जिससे सीओ अनोज कुमार को अस्थायी रूप से सीआई के आवास में रहना पड़ रहा है।

पूर्व अधिकारी ने नहीं छोड़ा आवास

रामजी वर्मा 5 अक्टूबर 2024 से 4 अगस्त 2025 तक बड़हरवा अंचलाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। स्थानांतरण के बाद भी उन्होंने सरकारी आवास खाली नहीं किया। सीओ अनोज कुमार ने अपर समाहर्ता साहिबगंज को आवेदन देकर आवास खाली कराने की मांग की है और 19 अगस्त को इस विषय में उपायुक्त साहिबगंज को लिखित सूचना भी भेजी गई थी।

यह भी पढ़ें : गुमला में वज्रपात से दो की मौत, स्कूल से नातिन लेकर लौट रहे नाना भी शिकार

अवसर के बावजूद आश्वासन अधूरा

अनोज कुमार ने बताया कि प्रभार ग्रहण के समय भी रामजी वर्मा टालमटोल कर रहे थे। राज्य में गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के कारण राजकीय शोक घोषित होने के चलते जल्दीबाज़ी में उन्होंने प्रभार सौंपा, लेकिन आवास खाली नहीं किया। रामजी वर्मा ने 16 अगस्त तक आवास खाली करने का आश्वासन दिया था, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

असुविधा का सामना

सरकारी आवास नहीं मिलने के कारण सीओ अनोज कुमार कार्य और रहने दोनों में असुविधा का सामना कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग की है ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर तरीके से कर सकें।

https://samacharpost.live/2025/09/chuhu-village-lightning-accident-deaths-jharkhand/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment