मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

असम चुनाव 2026: ‘तीर-धनुष’ के साथ JMM की मौजूदगी, कई सीटों पर दिखा असर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के ताजा रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चौंकाते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। हेमंत सोरेन की ‘एकला चलो’ रणनीति का असर कई सीटों पर देखने को मिल रहा है। भले ही पार्टी जीत की दौड़ में हर जगह आगे न हो, लेकिन मुकाबले को दिलचस्प बनाने में उसकी भूमिका अहम बन गई है।

यह भी पढ़ें :बंगाल में काउंटिंग के बीच हिंसा, आसनसोल-बांकुरा में पुलिस का लाठीचार्ज

मजबात और डिगबोई सीटों पर मजबूत प्रदर्शन

सबसे ज्यादा चर्चा मजबात और डिगबोई सीटों की हो रही है। मजबात सीट पर JMM उम्मीदवार प्रीति रेखा बारला को 26,252 वोट मिले हैं और वे दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। वहीं डिगबोई सीट पर भारत नायक को 6,433 वोट मिले हैं, जिससे वे भी दूसरे स्थान पर कायम हैं। इन दोनों सीटों पर पार्टी ने मजबूत वोट बैंक का संकेत दिया है।

अन्य सीटों पर भी दर्ज कराई मौजूदगी

JMM ने असम की कई अन्य सीटों पर भी सम्मानजनक वोट हासिल किए हैं। भेरगांव, मारगेरिटा, रंगापाड़ा, चबुआ, बरचला, बिस्वनाथ, सोनारी, खुमटाई, नहरकटिया, तिंगखोंग और डुलियाजान जैसी सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों ने हजारों में वोट प्राप्त कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

सीमित दायरे में भी असरदार भूमिका

इन रुझानों से साफ है कि JMM भले ही सीमित दायरे में चुनाव लड़ रही हो, लेकिन कुछ क्षेत्रों में उसका प्रभाव दिख रहा है। खासकर मजबात और डिगबोई में दूसरे स्थान पर रहना पार्टी के लिए उत्साहजनक माना जा रहा है और भविष्य की राजनीति के लिए संकेत दे रहा है।

https://samacharpost.live/2026/05/west-bengal-counting-violence-asansol-bankura-lathicharge/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment