Samachar Post डेस्क, रांची :कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब आसनसोल और बांकुरा में समर्थकों के बीच झड़प हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, मतगणना के दौरान विभिन्न दलों के समर्थक बड़ी संख्या में केंद्रों के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान नारेबाजी को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे धक्का-मुक्की और झड़प में बदल गई।
यह भी पढ़ें :पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे, TMC पीछे
हालात बिगड़ते ही पुलिस का एक्शन
स्थिति को नियंत्रण से बाहर जाता देख मौके पर मौजूद पुलिस और सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई की। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया और लाठीचार्ज किया गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी
घटना के बाद प्रशासन ने दोनों क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
मतगणना जारी, प्रशासन अलर्ट
इन घटनाओं के बावजूद राज्यभर में मतगणना जारी है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Reporter | Samachar Post