मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ SP ने नेशनल साइक्लिस्ट आशा मालवीय को किया सम्मानित

--Advertisment--

  • महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ देशभर में साइक्लिंग अभियान पर हैं आशा मालवीय

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़: रामगढ़ पहुंचीं नेशनल साइक्लिस्ट और पर्वतारोही आशा मालवीय का पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने सम्मान किया। एसपी अजय कुमार ने आशा मालवीय को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके साहस, समर्पण और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आशा का प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है।

छोटे गांव से राष्ट्रीय पहचान तक का सफर

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के एक छोटे से गांव से आने वाली आशा मालवीय ने सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। वे पहले 100 और 200 मीटर दौड़ की राष्ट्रीय एथलीट रह चुकी हैं और पर्वतारोहण में भी कई ऊंचे शिखरों पर सफलता हासिल कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: अग्निवीर और महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती की तारीख बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक आवेदन

7800 किमी साइक्लिंग अभियान पर

आशा मालवीय महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश लेकर देशव्यापी साइक्लिंग अभियान पर निकली हैं। उनका यह अभियान 11 जनवरी को जयपुर से शुरू हुआ था और अरुणाचल प्रदेश के कीबिथू तक करीब 7,800 किलोमीटर की यात्रा शामिल है। अब तक वे 5,200 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुकी हैं।

युवाओं के लिए बन रहीं प्रेरणा

उनका यह अभियान देशभर के युवाओं, खासकर युवतियों को प्रेरित कर रहा है। एसपी अजय कुमार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला है।

https://samacharpost.live/2026/03/agniveer-gd-women-military-police-recruitment-last-date-extended-10-april-ranchi-aro/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment