मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

अमेरिका में दर्दनाक विमान हादसा, रेसिंग जगत में शोक

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने NASCAR रेसिंग जगत समेत पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। गुरुवार सुबह स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट के पास हुए एक भीषण विमान हादसे में मशहूर NASCAR ड्राइवर ग्रेग बिफल, उनकी पत्नी, दो बच्चों सहित कुल सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, सेसना C550 बिजनेस जेट सुबह करीब 10 बजे स्टेट्सविले एयरपोर्ट से फ्लोरिडा के लिए रवाना हुआ था। टेकऑफ के कुछ ही समय बाद पायलट को तकनीकी समस्या का अंदेशा हुआ, जिसके बाद विमान को वापस एयरपोर्ट लाने की कोशिश की गई।इसी दौरान विमान संतुलन खो बैठा और तेजी से नीचे गिरते हुए जमीन से टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई, जिससे सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :फ्लाइट कैंसिल होने से वर्ल्ड मेडिकल समिट में शामिल नहीं हो सके स्वास्थ्य मंत्री

टक्कर के बाद विमान आग की लपटों में घिरा

यह हादसा चार्लोट से लगभग 72 किलोमीटर उत्तर में हुआ। नॉर्थ कैरोलिना स्टेट हाईवे पैट्रोल के अनुसार, विमान बहुत तेज रफ्तार से नीचे आया और गिरते ही आग की लपटों में घिर गया। हादसे के वक्त इलाके में हल्की बारिश हो रही थी। बताया जा रहा है कि विमान जिस कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड था, उसका संबंध ग्रेग बिफल से था। ग्रेग बिफल का नाम NASCAR रेसिंग के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने NASCAR के तीन प्रमुख सर्किटों में 50 से अधिक रेस जीती थीं, जिनमें कप सीरीज की 19 जीत शामिल हैं। 2000 में ट्रक्स सीरीज चैंपियन, 2002 में एक्सफिनिटी सीरीज चैंपियन उनकी उपलब्धियों ने उन्हें रेसिंग की दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई।

NASCAR और फैंस ने जताया शोक

ग्रेग बिफल की मौत पर NASCAR ने गहरा शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने खेल पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके साथी खिलाड़ी और प्रशंसक उन्हें न सिर्फ एक शानदार ड्राइवर बल्कि एक ईमानदार और समर्पित इंसान के रूप में याद कर रहे हैं।

हादसे की जांच जारी

हादसे के समय पास के लेकवुड गोल्फ क्लब में मौजूद लोग भी इस भयावह दृश्य को देखकर स्तब्ध रह गए। विमान का मलबा गोल्फ कोर्स के एक हिस्से तक फैल गया था। फिलहाल इस दुर्घटना की जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

https://samacharpost.live/2025/12/delhi-air-pollution-ranchi-delhi-flights-cancel-irfan-ansari/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment