मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर सुदेश महतो से मिले वरिष्ठ आंदोलनकारी नेता

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :आजसू पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी प्रमुख सुदेश महतो से वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी नेताओं ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की।

झारखंड के नवनिर्माण का संकल्प दोहराया

झारखंड आंदोलनकारी एवं आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत और केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने धनबाद रवाना होने से पहले रांची के बुकरु स्थित आवास पर सुदेश महतो से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान सुदेश महतो ने झारखंड के विकास, सुशासन और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया।

स्थापना काल से जुड़े हैं वरिष्ठ नेता

पार्टी सूत्रों के अनुसार, डॉ. देवशरण भगत और प्रवीण प्रभाकर आजसू के स्थापना काल से ही संगठन से जुड़े रहे हैं और लंबे समय से झारखंड आंदोलन तथा संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी सुदेश महतो को शुभकामनाएं दीं। इनमें राजेंद्र मेहता, नमन साहू, परवाज खान, ज्ञान सिन्हा और हाकिम अंसारी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

https://samacharpost.live/2026/06/jharkhand-building-regularization-scheme-portal-issue-application-fee-delay/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment