मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

आदित्य साहू बने झारखंड बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड बीजेपी में बड़े संगठनात्मक बदलाव के तहत राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को प्रदेश का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने की है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

यह भी पढ़ें :डॉ. रश्मि वर्मा को LEAP 2025 में वुमेन लीडरशिप इन एजुकेशन अवॉर्ड से सम्मानित

आदित्य साहू ने इस पद पर रवीन्द्र कुमार राय की जगह ली है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने और जनता से संपर्क मजबूत करने के लिए यह निर्णय लिया गया।

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में झारखंड में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

https://samacharpost.live/2025/10/dr-rashmi-verma-women-leadership-education-award-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment