धनबाद में ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ अभियान शुरू, अनक्लेम्ड राशि वापस दिलाने पर फोकस

Rupa Kumari | November 21, 2025 | 05:10 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद: केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को धनबाद के कला भवन के पास ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य वित्तीय संस्थानों जैसे बैंक, पीएफ, बीमा आदि में वर्षों से पड़ी अनक्लेम्ड राशि को उसके वास्तविक मालिकों तक तेजी और पारदर्शिता से वापस पहुंचाना है। कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे, जबकि धनबाद विधायक राज सिन्हा मुख्य अतिथि थे।

यह भी पढ़ें: गुमला: जंगलों में दिखा 18 हाथियों का बड़ा झुंड, प्रशासन ने एरिया में धारा 144 लागू की

झारखंड में 150 करोड़ रुपये अनक्लेम्ड पड़े, विधायक

विधायक राज सिन्हा ने बताया कि कई लोग पुराने बैंक खाते, निवेश या जमा राशि भूल जाते हैं, जिसके कारण भारी रकम लंबे समय तक अनक्लेम्ड रह जाती है। उन्होंने कहा कि सिर्फ झारखंड के बैंकों में ही लगभग 150 करोड़ रुपये अनक्लेम्ड पड़े हुए हैं।

उद्गम पोर्टल से आसान क्लेम प्रक्रिया

सिन्हा ने बताया कि लोग अपने अनक्लेम्ड पैसों की जानकारी अब उद्गम पोर्टल के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
प्रक्रिया इस प्रकार है, आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरें, केवाईसी पूरी करें इसके बाद अनक्लेम्ड राशि क्लेम की जा सकती है कार्यक्रम में उन लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया, जिन्होंने पोर्टल के माध्यम से अपनी अनक्लेम्ड रकम वापस प्राप्त की।

Share this news

संबंधित खबरें