गिरिडीह पुलिस ने साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; एक आरोपी फरार

Rupa Kumari | November 29, 2025 | 02:26 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो चोरी और साइबर ठगी में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पटना से खरीदी गई चोरी की स्कॉर्पियो को गिरिडीह–गांडेय रोड के रास्ते जमालगंज ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर क्राइम गिरिडीह और गांडेय थाना की संयुक्त टीम ने वाहन को रोककर जांच की।

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव आज महागठबंधन विधायकों के साथ करेंगे अहम बैठक, विशेष सत्र की रणनीति पर मंथन

कैसे करता था गिरोह साइबर ठगी?

जांच में खुलासा हुआ कि यह वाहन उन साइबर अपराधियों द्वारा खरीदा गया था जो व्हाट्सऐप पर फर्जी RTO Challan.apk और E-Challan.apk भेजकर लोगों को KYC अपडेट के नाम पर लिंक इंस्टॉल करवाते थे। लिंक इंस्टॉल होते ही अपराधी पीड़ितों के मोबाइल और बैंक खातों पर नियंत्रण कर लेते थे और बैलेंस उड़ा देते थे। फ्रॉड से कमाए गए पैसे से यह गिरोह वाहन और अन्य सामान खरीदकर विभिन्न राज्यों में खपाता था।

5 गिरफ्तार, एक फरार

अभियान के दौरान पुलिस ने गिरोह के पांच साइबर अपराधियों को दबोच लिया, जबकि एक सदस्य मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी बिहार और गिरिडीह के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी है। बरामदगी छापेमारी में पुलिस ने 10 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड, चोरी की स्कॉर्पियो जब्त की है। यह कार्रवाई साइबर थाना गिरिडीह में दर्ज केस संख्या 39/2025 (दिनांक 28 नवंबर) के आधार पर की गई।

Share this news

संबंधित खबरें