Samachar Post रिपोर्टर,लोहरदगा : भारतीय संविधान दिवस (26 नवंबर) के अवसर पर लोहरदगा समाहरणालय परिसर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई।
यह भी पढ़ें: बिहार टूरिज्म ने शुरू की लग्जरी कैरावैन सेवा, मिलेगी फाइव-स्टार ट्रैवलिंग का अनुभव
शपथ का महत्व
शपथ में शामिल सभी ने संकल्प लिया कि वे भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने और सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता सुनिश्चित करेंगे। साथ ही, राष्ट्र की एकता, अखंडता और व्यक्ति की गरिमा को सुदृढ़ करने वाली बंधुता को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया गया।
जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम
संविधान दिवस पर यह शपथ जिले एवं प्रखंड के अन्य सभी कार्यालयों में भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में आईटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।