मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में छात्रवृत्ति न मिलने पर छात्रों का प्रदर्शन, DC को सौंपा ज्ञापन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : गिरिडीह में 2024-25 सत्र की छात्रवृत्ति अब तक नहीं मिलने के विरोध में आजसू छात्र संघ के नेतृत्व में छात्रों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। झंडा मैदान से निकली छात्रों की बड़ी रैली पपरवाटांड स्थित समाहरणालय पहुंची, जहां उन्होंने झारखंड कल्याण विभाग मंत्रालय के नाम ज्ञापन उपायुक्त रामनिवास यादव को सौंपा।

फाइनल अप्रूवल के बाद भी भुगतान लंबित, छात्रों का आरोप

छात्रों ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के बीच चल रहे विवाद का खामियाज़ा हजारों विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
10वीं, 11वीं, 12वीं, UG, PG, B.Ed, लॉ, B.Tech, फार्मेसी तथा इंजीनियरिंग सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों की छात्रवृत्ति अब तक जारी नहीं हुई है। कई छात्रों को फाइनल अप्रूवल मिलने के बाद भी एक वर्ष से भुगतान का इंतजार है, जबकि 2025-26 सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे गरीब और पिछड़े वर्ग के छात्रों की पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: पाकुड़ में जनता दरबार: DC ने सुनी आमजन की समस्याएं, जल्द समाधान का भरोसा दिया

सिर्फ 10% छात्रों को मिली छात्रवृत्ति, आजसू छात्र संघ

आजसू छात्र संघ के जिला सचिव अक्षय यादव ने कहा कि पिछले 2-3 वर्षों से राज्य की छात्रवृत्ति प्रणाली गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। उनके अनुसार पिछले पाँच वर्षों में नेताओं और अधिकारियों की सुविधाएँ बढ़ीं, लेकिन छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। सत्र 2024-25 में अब तक केवल 10% छात्रों को ही छात्रवृत्ति मिली है। उन्होंने कहा कि लगातार देरी के कारण छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है।

27 नवंबर को राज्य स्तर पर बड़ा आंदोलन

आजसू छात्र संघ ने घोषणा की है कि 27 नवंबर 2025 को रांची के मोरहाबादी मैदान से राजभवन तक विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें विभिन्न जिलों से हजारों छात्रों के शामिल होने की संभावना है। ज्ञापन सौंपने पहुंचे छात्रों में कई विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों के सैकड़ों छात्र शामिल थे। कुंदन चंद्रवंशी, बंटी कुमार, दिलीप मंडल, अंकित राज, पोखन यादव और सौरव सहित कई छात्र मौके पर मौजूद रहे।

https://samacharpost.live/2025/11/pakur-janta-darbar-dc-manish-kumar-quick-grievance-redressal/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment