मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची : सदर अस्पताल में लेप्रोस्कोपी विधि से किया गया जटिल हर्निया ऑपरेशन

--Advertisment--

ऑपरेशन के बाद मरीज के साथ सदर अस्पताल के सर्जन डॉ. अजीत कुमार।


Samachar Post, रांची : रांची के सुपर स्पेशलिटी सदर अस्पताल में जटिल हर्निया का ऑपरेशन आयुष्मान योजना के तहत लेप्रोस्कॉपी विधि से किया गया। मरीज काफी दिनों से दर्द से परेशान थी। ऑपरेशन करने वाले सर्जन डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि चुटिया की रहने वाली 43 वर्षीय मरीज पिछले 4 वर्षों से हर्निया से परेशान थी, उनका यह हर्निया दूसरी बार हो गया था जिसे रिकरेंट हर्निया कहा जाता है। पहले मरीज ने 2020 में रांची के एक निजी अस्पताल में अपने हर्निया की ओपन सर्जरी कराई थी, जो ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद ही फेल हो ग‌या। फिर वह दोबारा अपने उस सर्जन से जाकर मिली लेकिन उन्होंने अपनी अक्षमता जाहिर की। दोबारा इस हर्निया की सर्जरी करने से इंकार भी कर दिया। उसके बाद मरीज सदर अस्पताल के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विभाग में मिलकर इलाज करने की सलाह दी गई। निजी अस्पताल में इस ऑपरेशन के लिए कम से कम डेढ़ लाख रुपए मांगे जा रहे थे। सदर अस्पताल में निश्शुल्क ऑपरेशन किया गया। 


सीटी स्कैन में दिखा पेट की परत में बहुत सारे छेद
सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जब सीटी स्कैन कराया तो उनके पेट की परत में बहुत सारे छेद का पता चला जिसका साइज 7 सेंटीमीटर, 3 सेंटीमीटर और कुछ छोटे छेद समेत कुल 8 छेद थे। मरीज का ऑपरेशन दूरबीन विधि से हुआ, जिसे आईपॉम प्लस (हाइब्रीड टेक्निक) कहते हैं। ऑपरेशन के बाद गुरुवार को मरीज काे छुट्‌टी भी दे दी गई। अब वह बिल्कुल ठीक है। ऑपरेशन टीम में डॉ अजीत कुमार के अलावा एनेस्थेटिस्ट डॉ. दीपक कुमार, डॉ विकास वल्लभ, ओटी असिस्टेंट संदीप, नंदिनी, शशि, मुकेश, पूनम सिस्टर, सुशील, सरीता, मोहित शामिल थे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment