चाईबासा: जंगल में चल रही अवैध देसी शराब फैक्ट्री ध्वस्त, 120 लीटर शराब जब्त

Rupa Kumari | November 19, 2025 | 05:10 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : चाईबासा जिले के हाट गम्हरिया थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जंगल में संचालित एक अवैध देसी शराब भट्टी को नष्ट कर टीम ने भारी मात्रा में सामग्री जब्त की।

गुप्त सूचना पर की गई छापामारी

उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा के अनुसार, सहायक आयुक्त उत्पाद को सूचना मिली थी कि रेंगो बासा गांव के पास जंगल किनारे बड़े पैमाने पर देसी शराब का उत्पादन किया जा रहा है। इसके बाद एक विशेष टीम बनाकर छापामारी अभियान चलाया गया।जंगल के भीतर बने गुप्त ठिकाने पर शराब बनाने के लिए डेगची, ड्रम, भट्टी और अन्य उपकरण पाए गए। बड़ी मात्रा में महुआ से शराब बनाने की प्रक्रिया जारी थी।

यह भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन 21 नवंबर को करेंगे पलामू दौरा, DC–SP ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

1000 किलो जावा महुआ नष्ट, 120 लीटर देसी शराब जब्त

कार्रवाई के दौरान टीम ने, 1000 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया, 120 लीटर तैयार देसी शराब जब्त की छापामारी की भनक मिलते ही भट्टी चलाने वाले लोग मौके से फरार हो गए, हालांकि उनकी पहचान की जा चुकी है।

तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

उत्पाद विभाग ने माना कुंकल, शारदा कुंकल, रामाय कुंकल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। विभाग की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।

Share this news

संबंधित खबरें