चतरा में बड़ी चोरी: दीवार तोड़कर घर में घुसे चोर, 14 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ

Samachar Post रिपोर्टर,चतरा : चतरा जिले के नगवां मुहल्ला में मंगलवार तड़के अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की। चोरों ने नंदलाल यादव के घर की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लगभग 14 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा ली। चोरी में शामिल सामान, 8 लाख रुपये नकद और करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान चुरा लिया।  घटना के दौरान जब घर के सदस्य लौटे, तो चोर घबरा गए और अपनी तीन बाइक घटनास्थल पर छोड़कर भाग गए।

पीड़ित परिवार ने दर्ज कराई एफआईआर

पीड़ित नंदलाल यादव के पुत्र छोटू कुमार ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को तीनों बाइक सौंप दी।

यह भी पढ़ें: सिवान में सड़क हादसा: ट्रक ने किशोरी को कुचला, पुलिस की देरी पर भड़के लोग, 5 घंटे तक जाम

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक मनीष कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र करते हुए जांच शुरू की। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला भूमि विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित खबरें