पाकुड़: बंद घर में बड़ी चोरी, 7.50 लाख के जेवर, 1.10 लाख नकद और स्मार्ट टीवी गायब

Rupa Kumari | November 11, 2025 | 04:07 PM IST

Samachar Post डेस्क, पाकुड़ : पाकुड़ शहर की कृष्णापुरी कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर में सेंध लगाकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखे जेवर, नकदी और स्मार्ट टीवी पर हाथ साफ कर दिया।

मालिक के बाहर जाने का फायदा उठाया चोरों ने

घर के मालिक अमित कुमार सिंह ने बताया कि वे शनिवार को घर में ताला लगाकर अपनी दीदी के घर बाहर गए हुए थे। लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और पूरे घर में सामान बिखरा पड़ा था। जेवर, नकद और टीवी चोरी कुल नुकसान करीब 8.6 लाख रुपये, अमित कुमार सिंह के अनुसार, चोरों ने घर से लगभग, 7.50 लाख रुपये के जेवरात, 1.10 लाख रुपये नकद, एक स्मार्ट टीवी चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें: एक हफ्ते में फिर बदले गए रांची जेल के सहायक जेलर, धनबाद भेजे गए दिनेश वर्मा

पुलिस जांच में जुटी, मौके पर पहुंची टीम

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर जांच कर रही है।

Share this news

संबंधित खबरें