Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के दरभंगा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बाल सुधार गृह से 12 बाल कैदी देर रात फरार हो गए। घटना मंगलवार की आधी रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, बच्चों ने ड्यूटी पर तैनात गार्डों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, और इसके बाद दीवार फांदकर भाग निकले। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी शुरू की और छापेमारी अभियान तेज कर दिया।
यह भी पढ़ें :राज्यपाल संतोष गंगवार ने गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर टेका मत्था, कहा –उनकी शिक्षाएं मानवता का मार्ग दिखाती हैं
सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है- एसएसपी जगुनाथ रेड्डी
बाल सुधार गृह से कुल 12 बच्चे फरार हुए थे। अब तक 5 को पकड़ लिया गया है, जबकि 7 की तलाश जारी है। सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बाल सुधार गृह में लंबे समय से अनुशासनहीनता और कर्मियों की लापरवाही की शिकायतें मिलती रही हैं। प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और सुरक्षा में लापरवाही की जांच शुरू कर दी है।
Reporter | Samachar Post