मौसम अलर्ट: झारखंड में प्री-मॉनसून की दस्तक, 29 से 31 मई तक भारी बारिश व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी

Samachar Post, रांची : झारखंड में प्री-मॉनसून की सक्रियता ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। राजधानी रांची सहित अधिकांश जिलों में दोपहर बाद बादल छा रहे हैं और रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बीते 24 घंटों में रांची के तापमान में 5.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आज, 28 मई को अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जबकि 29 मई को पारा और गिरकर 28 डिग्री तक पहुंच सकता है।

30 को रांची, बोकारो, धनबाद समेत कई जिलों में बारिश

मौसम विभाग ने राज्य में 29 से 31 मई तक भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। खूंटी, गुमला, सिमडेगा और चाईबासा में 29 मई को भारी बारिश की संभावना है, जबकि 30 मई को रांची, बोकारो, धनबाद समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें : झारखंड के 47 आईपीएस का तबादला, जिलों के एसपी बदले, एडीजी-आईजी-डीआईजी का भी तबादला

40 किमी/घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण 40 किमी/घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और घर से अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है।

Share this news

संबंधित खबरें