मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साहिबगंज में मतदाता सूची में नाम को लेकर सवाल, ग्रामीणों ने दस्तावेजों की जांच की मांग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, साहिबगंज : उधवा प्रखंड की पश्चिमी प्राणपुर पंचायत के भाग संख्या 255 की मतदाता सूची में एक व्यक्ति के नाम को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में सहायक निर्वाचक पदाधिकारी सह बीडीओ, उधवा को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की है। शिकायत में ग्रामीणों ने बताया है कि तामिजुद्दीन, पिता मकबूल अली का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में मकान संख्या 325 और क्रम संख्या 694 पर दर्ज है। आवेदन में दावा किया गया है कि उनके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम भी मतदाता सूची में अलग-अलग क्रमांक पर दर्ज हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, संबंधित व्यक्ति के पास मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड समेत कई दस्तावेज मौजूद हैं।

नागरिकता और दस्तावेजों की जांच की मांग

ग्रामीणों ने संबंधित व्यक्ति की नागरिकता और मतदाता सूची में नाम दर्ज होने की प्रक्रिया की जांच कराने का आग्रह किया है। शिकायत में उसके बांग्लादेशी नागरिक होने का आरोप भी लगाया गया है। हालांकि, इस आरोप की अभी तक किसी आधिकारिक स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उपलब्ध दस्तावेजों और पुराने रिकॉर्ड की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। साथ ही, जांच में यदि किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।

अधिकारियों को भेजी गई शिकायत की प्रतियां

शिकायत की प्रतियां साहिबगंज उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, राज्य निर्वाचन पदाधिकारी रांची और अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल को भी भेजे जाने की बात कही गई है। फिलहाल मामला शिकायत के स्तर पर है और संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही मतदाता सूची में नाम और नागरिकता से जुड़े आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment