Samachar Post रिपोर्टर, सिमडेगा : सिमडेगा थाना क्षेत्र के वृंदावन होटल के सामने से स्कॉर्पियो चोरी होने का मामला सामने आया है। वाहन में महिला विकास से जुड़े काम में इस्तेमाल होने वाले सामान के साथ करीब 30 हजार रुपये नकद भी रखे होने की बात शिकायत में कही गई है। मामले को लेकर बबली कुमारी सिंह ने सिमडेगा थाना में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खाना खाने के बाद होटल के सामने खड़ी की थी स्कॉर्पियो
शिकायत के अनुसार, ओडिशा के सुंदरगढ़ की रहने वाली बबली कुमारी सिंह चाईबासा में महिला विकास से जुड़े कार्य में कार्यरत हैं। वह 28 सितंबर को विकास कार्य के सिलसिले में सिमडेगा आई थीं और वृंदावन होटल में ठहरी थीं। बताया गया है कि रात करीब 8:30 बजे खाना खाने के बाद उन्होंने स्कॉर्पियो होटल के सामने खड़ी की थी। अगले दिन सुबह करीब 6 बजे उठने पर वाहन वहां नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने आसपास और अपने स्तर पर वाहन की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
स्कॉर्पियो में 16 लैपटॉप समेत कई सामान थे
शिकायत में बताया गया है कि स्कॉर्पियो में डेल कंपनी के 16 लैपटॉप, दूरबीन, आयरन, आयरन टेबल, फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्विशर, फैब्रिक, प्रोजेक्टर और कैमरा समेत महिला विकास से संबंधित कई सामान रखे थे। इसके अलावा वाहन में करीब 30 हजार रुपये नकद होने की भी जानकारी शिकायत में दी गई है। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर JH05D 20351 बताया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, स्कॉर्पियो योगेश कुमार के नाम पर पंजीकृत है और इसी वाहन से वह सिमडेगा आई थीं।
पुलिस वाहन की तलाश में जुटी
काफी तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस से कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन की तलाश की जा रही है। इस मामले को लेकर झामुमो नेता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी




















