मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गढ़वा में नर्सिंग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश; शोर मचाने पर भागा युवक

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा : जिले के रंका थाना क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज जा रही एक छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और उसे जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना बरवाही जंगल के पास की बताई जा रही है। छात्रा के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने रंका थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा के मुताबिक, वह घर से रंका स्थित नर्सिंग कॉलेज जाने के लिए निकली थी। घर से कुछ दूर पैदल चलने के बाद वह ऑटो पकड़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक वहां पहुंचा। शिकायत के अनुसार, युवक ने छात्रा के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। छात्रा ने इसका विरोध करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की।

हाथ पकड़कर बाइक पर बैठाने का आरोप

छात्रा ने शिकायत में आरोप लगाया है कि युवक ने उसका पीछा किया और उसका हाथ पकड़कर जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। इस दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप है। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के पहुंचने की आशंका से युवक वहां से भाग गया। छात्रा ने शिकायत में युवक की पहचान मोख्तार अंसारी के रूप में की है, जो कटरा गांव का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद छात्रा रंका थाना पहुंची और पुलिस को लिखित आवेदन दिया। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस छात्रा के बयान, घटनास्थल और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का सत्यापन कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment