मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सिल्ली अंचल का अमीन 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, 2 लाख और 4 डिसमिल जमीन की थी मांग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची जिले के सिल्ली अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB की टीम ने गुरुवार को अंचल कार्यालय में तैनात अमीन विनोद लोहरा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि जमीन की मापी कराने के बदले अमीन ने शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपये नकद और 4 डिसमिल जमीन की मांग की थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह अपनी जमीन की मापी के लिए लंबे समय से अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब उसने जमीन की मापी के लिए अमीन विनोद लोहरा से संपर्क किया तो कथित तौर पर उससे काम कराने के बदले 2 लाख रुपये नकद और 4 डिसमिल जमीन अपने नाम करने की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने कथित मांग और धमकी से परेशान होकर मामले की शिकायत ACB से करने का फैसला किया।

शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल

शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले की प्राथमिक जांच की। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के बाद शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद अमीन को रिश्वत लेते पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई गई। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता गुरुवार को 50 हजार रुपये लेकर विनोद लोहरा के पास पहुंचा। जैसे ही अमीन ने कथित तौर पर रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, पहले से तैनात ACB की टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

ACB मुख्यालय ले जाया गया अमीन

कार्रवाई के बाद सिल्ली अंचल कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। ACB की टीम गिरफ्तार अमीन को पूछताछ के लिए रांची स्थित ACB मुख्यालय ले गई। मामले में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस/ACB की ओर से आगे की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment