मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची-पटना मार्ग पर पुलिस की सख्ती, बिना हेलमेट और कागजात वाले वाहन चालकों की जांच

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : कोडरमा सदर थाना के समीप रांची-पटना मुख्य मार्ग पर रविवार को पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर यातायात नियमों के पालन और जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना जरूरी कागजात, ट्रिपल लोडिंग और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों की जांच की गई।

बिना हेलमेट और जरूरी दस्तावेजों पर नजर

वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने कई बाइक सवारों को रोककर उनके वाहनों और दस्तावेजों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। चारपहिया वाहनों की डिक्की की भी जांच की गई। पुलिस के अनुसार, इस जांच का उद्देश्य वाहनों के जरिए अवैध सामान की संभावित तस्करी पर रोक लगाना था।

सड़क दुर्घटनाओं और अपराध पर अंकुश लगाने की कोशिश

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विशेष वाहन जांच अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और अपराध पर अंकुश लगाना है। जांच के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट और जरूरी दस्तावेजों के साथ वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। साथ ही वाहन के सभी जरूरी कागजात अपने साथ रखें।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment