Samachar Post रिपोर्टर, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को अशोक नगर रोड नंबर-6 स्थित रोशन कुमार ‘अंशु’ के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने उनकी दिवंगत माता स्व. पार्वती देवी के ब्रह्मभोज संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्व. पार्वती देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति देने की कामना की। मुख्यमंत्री ने रोशन कुमार ‘अंशु’ समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढाढ़स बंधाया।


















