गोड्डा के खंजरीचक गांव से एक साथ 4 बच्चियां लापता, पुलिस और परिजन तलाश में जुटे

Samachar Post रिपोर्टर,गोड्डा : जिले के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के खंजरीचक गांव से एक साथ चार बच्चियों के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 5 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे बच्चियां अपने घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बावजूद उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों के मुताबिक, चारों बच्चियां घर से निकलने के बाद लापता हो गईं। परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी बच्चियों की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : झारखंड में दो दिवसीय राजकीय शोक, 7 सितंबर को सरकारी कार्यालय और स्कूल-कॉलेज बंद

पुलिस ने लोगों से की सहयोग की अपील

बच्चियों की तलाश में पुलिस के साथ-साथ परिजन भी जुटे हुए हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को बच्चियां कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस के मुताबिक, किसी भी तरह की सूचना मिलने पर उसे तत्काल ठाकुरगंगटी थाना प्रभारी तक पहुंचाया जाए, ताकि बच्चियों को जल्द से जल्द खोजा जा सके।

इस नंबर पर दें सूचना

बच्चियों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर ठाकुरगंगटी थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर 7739488371 पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चियों की तलाश में किसी भी उपयोगी जानकारी को नजरअंदाज न करें और तुरंत पुलिस के साथ साझा करें।

Share this news

संबंधित खबरें