Samachar Post रिपोर्टर, रांची : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड सरकार ने दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। राज्य में 6 और 7 सितंबर 2026 को राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी तरह के राजकीय समारोह आयोजित नहीं किए जाएंगे। राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक, दोनों दिनों के दौरान उन सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां नियमित रूप से ध्वज फहराया जाता है। राजकीय शोक की अवधि में किसी भी प्रकार के सरकारी समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग, छाती में लगी गोली; हालत गंभीर
7 सितंबर को सभी सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद
राज्य सरकार ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के सम्मान में 7 सितंबर को झारखंड सरकार के सभी कार्यालय बंद रखने का फैसला लिया है। इस संबंध में मंत्रिमंडल समन्वय विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। 7 सितंबर को राज्य के स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे। स्कूल-कॉलेज बंद रखने को लेकर कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से अलग से आदेश जारी किया जाएगा। ऐसे में विद्यार्थियों और अभिभावकों को 7 सितंबर की छुट्टी को लेकर संबंधित संस्थानों के आदेश पर भी नजर रखनी होगी।

सरकारी स्तर पर जारी किए गए निर्देश
राज्य सरकार ने राजकीय शोक और अवकाश को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। 6 और 7 सितंबर को राजकीय शोक के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जबकि 7 सितंबर को सरकारी कार्यालयों के साथ स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे।

Reporter | Samachar Post


