मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दिशा की बैठक में सांसद विजय हांसदा के निर्देश, लंबित योजनाएं जल्द पूरी कराने पर जोर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक गुरुवार को समाहरणालय सभागार में सांसद विजय कुमार हांसदा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। धीमी गति से चल रहे और लंबित कार्यों को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा गया। सांसद ने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका असर जमीन पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को अगली बैठक से पहले दिए गए निर्देशों का समयबद्ध तरीके से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। मनरेगा की समीक्षा के दौरान बताया गया कि पिछले दो वर्षों में जिले में 769 डोभा, 501 ट्रेंच कम बंड और 734 कुओं का निर्माण कराया गया है। जल संरक्षण से जुड़ी नई योजनाओं का चयन ग्राम सभा और पंचायत स्तर पर किए जाने की जानकारी भी बैठक में दी गई।

खराब सड़कों की जल्द होगी मरम्मत

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते हुए सांसद ने जिले की जर्जर सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया। धरमपुर-पाकुड़ सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने और स्वीकृत एवं लंबित सड़कों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने को कहा गया। शहरी जलापूर्ति की समीक्षा में बताया गया कि अब तक 300 घरों को पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है। लिट्टीपाड़ा और अमड़ापाड़ा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए बेहतर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया।

गंगाजल योजना और इंटेक वेल की भी समीक्षा

बैठक में गंगाजल योजना के दूसरे चरण के तहत नए क्षेत्रों को जोड़ने की जानकारी दी गई। साहिबगंज से गंगा का पानी लाने के लिए इंटेक वेल का निर्माण जारी है। इसे दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में बताया गया कि जिले के 9 गांव अभी बिजली से वंचित हैं। इन गांवों में JREDA के माध्यम से बिजली आपूर्ति पहुंचाने की दिशा में काम चल रहा है। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने खराब ट्रांसफॉर्मरों को तत्काल बदलने का निर्देश दिया। इसके अलावा सदर अस्पताल की रात्रिकालीन चिकित्सा व्यवस्था और एंबुलेंस सेवा की भी समीक्षा की गई।

12 लाभुकों को योजनाओं का लाभ

बैठक के दौरान सांसद, विधायकों, उपायुक्त, एसपी, डीएफओ और जिला परिषद अध्यक्ष ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के 12 लाभुकों को स्वीकृति पत्र और परिसंपत्तियां सौंपीं। इनमें पीएम जनमन और अबुआ आवास, पोषण किट, किसान समृद्धि योजना के लाभ के साथ क्रिकेट, साइकिल और कबड्डी किट का वितरण शामिल रहा। JSLPS के माध्यम से दो लाभुकों को 3.27 करोड़ रुपये के CLF फंड से संबंधित लाभ भी दिया गया।

यह भी पढ़ें : गढ़वा में अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच घर में चोरी, 30 लाख से अधिक के नकदी-जेवर ले गए चोर

अधिकारियों को समयबद्ध अनुपालन का निर्देश

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सभी अधिकारियों को सांसद की ओर से दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत और समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में विधायक हेमलाल मुर्मू, प्रो. स्टीफन मरांडी, निशात आलम, एसपी अनुदीप सिंह, डीएफओ सौरभ चंद्रा समेत जिले के अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment