मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग में पुलिस-अधिवक्ता टकराव गहराया, झारखंड पुलिस एसोसिएशन अध्यक्ष ने जताई कड़ी नाराजगी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : हजारीबाग में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कल हुई झड़प के बाद आज दोनों पक्षों में बैठकों का दौर जारी रहा। इस बीच झारखंड पुलिस एसोसिएशन की प्रदेश कमेटी हजारीबाग पहुंची और मामले पर सख्त रुख अपनाया।

यह भी पढ़ें :गुमला में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर का पुनः उद्घाटन, लोगों को जल्द रेलवे लाइन से जुड़ने का भरोसा

प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने कहा

सब इंस्पेक्टर पर हमला करना कायरता का प्रतीक है। हम मानवाधिकार और सुरक्षा पर भरोसा करते हैं। लेकिन हमें भी याद रखना चाहिए कि हम सब भी किसी के बेटे हैं। न्यायालय के कमरे में जवान को पीटना कहां तक उचित है।

पुलिस एसोसिएशन की मांग

मुर्मू ने आरोप लगाया कि इस घटना से पुलिस जवानों का मनोबल गिर रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर दोषी अधिवक्ताओं का बार लाइसेंस रद्द करने की मांग की।

मामला दर्ज

पीड़ित एसआई मनोज कुजूर ने सदर थाना में आवेदन दिया है। आरोपियों के खिलाफ हाफ मर्डर और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।

आगे की स्थिति

अब सबकी नज़र अधिवक्ताओं की अगली रणनीति पर है। पुलिस और वकीलों के बीच यह टकराव हजारीबाग में कानून-व्यवस्था और न्याय व्यवस्था दोनों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

https://samacharpost.live/2025/09/gumla-railway-reservation-counter-inaugurated/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment