मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पीआईबी का ‘प्रेस टूर टू केरलम’ के लिए झारखंड के 10 पत्रकारों का दल रवाना

--Advertisment--

  • केरल के विकास मॉडल, जल परिवहन, पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन और वैज्ञानिक संस्थानों का करेंगे अध्ययन; सिमडेगा के रविकांत मिश्रा भी दल में शामिल

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) रांची द्वारा आयोजित ‘प्रेस टूर टू केरलम’ के लिए झारखंड के 10 पत्रकारों का दल रविवार को केरल के लिए रवाना हुआ। पांच दिवसीय यह अध्ययन एवं रिपोर्टिंग दौरा 31 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक चलेगा। दौरे का उद्देश्य पत्रकारों को केरल के विकास मॉडल, आधुनिक बुनियादी ढांचे, पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन, ऐतिहासिक धरोहरों और राष्ट्रीय महत्व के वैज्ञानिक संस्थानों की कार्यप्रणाली से जमीनी स्तर पर अवगत कराना है।

इस प्रतिनिधिमंडल में सिमडेगा के पत्रकार रविकांत मिश्रा समेत पीआईबी से जुड़े गौरव कुमार पुष्कर, प्रिंस कुमार, श्रेयषी मिश्रा, सन्नी कुमार, रुचि शर्मा सहित अन्य पत्रकार शामिल हैं।

कोच्चि वाटर मेट्रो और ऐतिहासिक धरोहरों का करेंगे अध्ययन

दौरे की शुरुआत 31 अगस्त को कोच्चि से होगी। पत्रकारों का दल कोच्चि वाटर मेट्रो का जायजा लेगा। इसके जरिए आधुनिक जल परिवहन व्यवस्था और प्रदूषण नियंत्रण के मॉडल को समझने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद टीम फोर्ट कोच्चि और मट्टनचेरी की ऐतिहासिक धरोहरों का भी भ्रमण करेगी।

1 सितंबर को दल कोट्टायम स्थित रबर बोर्ड के राष्ट्रीय मुख्यालय का दौरा कर केरल की रबर अर्थव्यवस्था को समझेगा। इसके साथ कुमारकोम और वेम्बनाड झील क्षेत्र में पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन के विकास मॉडल का अध्ययन किया जाएगा।

राज्यपाल से मुलाकात, वैज्ञानिक संस्थानों का दौरा

2 सितंबर को प्रतिनिधिमंडल तिरुवनंतपुरम पहुंचेगा। यहां पीआईबी के अतिरिक्त महानिदेशक और केरल के राज्यपाल से औपचारिक मुलाकात प्रस्तावित है। इसी दिन ऐतिहासिक श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर का भी भ्रमण किया जाएगा।

3 सितंबर को पत्रकारों का दल सीएसआईआर-एनआईआईएसटी और एससीटीआईएमएसटी जैसे राष्ट्रीय संस्थानों का दौरा करेगा। यहां विज्ञान, चिकित्सा और अनुसंधान के क्षेत्र में हो रहे कार्यों को समझने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें : दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर जाना होगा आसान, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि

विझिंजम बंदरगाह और इसरो केंद्र का भी भ्रमण

दौरे के अंतिम दिन 4 सितंबर को प्रतिनिधिमंडल विझिंजम डीप-वॉटर पोर्ट का अवलोकन करेगा। इसके अलावा विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (इसरो) का दौरा भी प्रस्तावित है।

झारखंड के संदर्भ में विकास मॉडल को समझेंगे

प्रेस टूर के दौरान पत्रकार विभिन्न क्षेत्रों में केरल में किए जा रहे विकास कार्यों की जमीनी जानकारी जुटाएंगे। इसके आधार पर विकास, पर्यटन, परिवहन, पर्यावरण, विज्ञान और तकनीक से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग की जाएगी। साथ ही, केरल के विकास मॉडल के सकारात्मक पहलुओं का झारखंड के विकास के संदर्भ में भी आकलन किया जाएगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment