मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर जाना होगा आसान, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। रेलवे के इस फैसले से त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। इन ट्रेनों का परिचालन मौजूदा रूट, समय-सारणी और ठहराव के अनुसार ही होगा, जिसमें जामताड़ा स्टेशन भी शामिल है।रेलवे ने मऊ-कोलकाता-मऊ और डिब्रूगढ़-कोलकाता-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे जारी रखने का निर्णय लिया है।

मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन की समय-सारणी

ट्रेन संख्या 05096 मऊ-कोलकाता स्पेशल 7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। इस अवधि में इसके कुल 8 फेरे होंगे।वापसी में ट्रेन संख्या 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल 8 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को परिचालित होगी। इसके भी कुल 8 फेरे निर्धारित किए गए हैं।

डिब्रूगढ़-कोलकाता स्पेशल के भी बढ़े फेरे

ट्रेन संख्या 05932 डिब्रूगढ़-कोलकाता स्पेशल 5 सितंबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। इस ट्रेन के कुल 13 फेरे होंगे। वहीं, ट्रेन संख्या 05931 कोलकाता-डिब्रूगढ़ स्पेशल 7 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन भी 13 फेरे लगाएगी।इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन पहले से निर्धारित मार्ग, समय और ठहराव के अनुसार होगा। जामताड़ा भी इन ट्रेनों के ठहराव वाले स्टेशनों में शामिल है। इससे जामताड़ा और आसपास के यात्रियों को त्योहारों के दौरान आने-जाने में अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।

यह भी पढ़ें : रांची में विधायक जयराम महतो के खिलाफ पत्रकारों का प्रदर्शन, महिला मीडियाकर्मी से कथित दुर्व्यवहार का विरोध

त्योहारों में कंफर्म टिकट मिलने की उम्मीद

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों से अपने घर लौटते हैं। ऐसे में ट्रेनों में सीटों की मांग काफी बढ़ जाती है। स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाने से यात्रियों को टिकट उपलब्ध होने के साथ यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल सकेंगे। रेलवे के इस फैसले से त्योहारों के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों और अन्य यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment