चक्रधरपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग काम, 6 ट्रेनें रद्द, एक का रूट बदला

Rupa Kumari | August 27, 2026 | 12:58 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्य और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते अक्टूबर में इस मार्ग से चलने वाली 8 यात्री ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे ने 6 ट्रेनों को रद्द किया है, जबकि एक ट्रेन का मार्ग बदला गया है और एक ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे के अनुसार 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 6 और 8 अक्टूबर को नहीं चलेगी। इसकी वापसी ट्रेन 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस 9 और 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इसी तरह 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर और 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इसके अलावा 15028 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस 12 अक्टूबर और वापसी में 15027 हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

धनबाद-अल्लेपी एक्सप्रेस 2 घंटे देर से चलेगी

13351 धनबाद-अल्लेपी एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से रवाना होगी। 20818 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 4 और 11 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय बदले हुए रूट से चलेगी। ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो, आद्रा, मेदिनीपुर, हिजली, भद्रक और कटक होते हुए भुवनेश्वर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें : पलामू में बाइक की टक्कर से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें

दक्षिण पूर्व रेलवे के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है। यात्री रेलवे की हेल्पलाइन 139 या NTES के जरिए अपनी ट्रेन का लेटेस्ट स्टेटस देख सकते हैं, ताकि यात्रा के दौरान परेशानी से बचा जा सके।

Share this news

संबंधित खबरें