मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JPSC-JSSC मामले पर अर्जुन मुंडा बोले- CBI जांच से क्यों बच रही राज्य सरकार?

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो : पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। सोमवार को बोकारो परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने JPSC और JSSC परीक्षाओं से जुड़े विवाद तथा छात्र आंदोलनों का जिक्र करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में छात्र आंदोलन कर रहे हैं और इससे विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में सरकार को छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार छात्रों की मांगों को लेकर संवेदनशील है तो CBI जांच कराने से परहेज क्यों किया जा रहा है?

यह भी पढ़ें : रांची होमगार्ड बहाली: सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू, 12 सितंबर तक चलेगी प्रक्रिया

बोले- छात्रों के भविष्य से जुड़ा है मामला

अर्जुन मुंडा ने कहा कि JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी का मामला सीधे छात्रों के भविष्य से जुड़ा है। सरकार को मानवता के आधार पर भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए, ताकि छात्रों के मन में उठ रहे सवालों का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि परीक्षा प्रक्रिया में कहां और किस स्तर पर गड़बड़ी हुई है। उनका कहना था कि सरकार को इस मामले में पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ना चाहिए, जिससे परीक्षा व्यवस्था पर छात्रों का भरोसा कायम रह सके।

सरकार और छात्रों के बीच संवाद की जरूरत

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में छात्र आंदोलनरत हैं और लंबे समय तक आंदोलन जारी रहने से विकास की प्रक्रिया भी प्रभावित होती है। ऐसे में सरकार को टकराव का रास्ता अपनाने के बजाय छात्रों से संवाद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। अर्जुन मुंडा ने कहा कि उन्हें इस बात से मतलब नहीं है कि सरकार ने अब तक क्या सही किया या क्या गलत, लेकिन जब छात्र अपने भविष्य से जुड़े सवालों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं तो उनकी बात सुनी जानी चाहिए।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment