मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़ के जटाधारी शिव मंदिर में चोरी, चांदी के आभूषण और दानपेटी की नगदी ले गए चोर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के राजापाड़ा स्थित प्रसिद्ध जटाधारी शिव मंदिर में रविवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और चांदी के आभूषण समेत दानपेटी में रखी नगदी लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह मंदिर पहुंचने पर पुजारी को चोरी की जानकारी हुई। सोमवार सुबह पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। मंदिर के अंदर जांच करने पर चांदी के आभूषण और दानपेटी में रखी नगदी गायब मिली। इसके बाद मंदिर समिति और नगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें : JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के X हैंडल पर केस, यूजर की पहचान के लिए X कॉर्प को नोटिस

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाने के साथ चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। चोरी हुए सामान और नगदी की कुल कीमत का आकलन किया जा रहा है। जटाधारी शिव मंदिर को पर्यटन विभाग ने पर्यटन स्थल घोषित किया है। मंदिर में चोरी की घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और नियमित निगरानी की व्यवस्था करने की मांग की है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment